Box Office कट्टी बट्टी को मिलेगी कंगना की स्टार सक्सेस
कंगना रनौत की फिल्म कट्टी बट्टी लिव इन रिलेशनशिप, प्यार में कमिटमेंट, शादी जैसी कुछ ऐसी बातों पर आधारित है जिनसे हमारी आज की जेनरेशन काफी रिलेट करती है। लेकिन अक्सर बॉक्स ऑफिस पर इन विष्यों पर आधारित फिल्मे फ्लॉप हो जाती हैं।
हमारी फिल्म इंडस्ट्री भले ही कितनी ही बोल्ड और एडवांस होने का दावा करे लेकिन सच तो ये है कि दर्शक आज भी हमारी हिंदी फिल्मों में संस्कारी एक्टर-एक्ट्रेस देखना चाहते हैं। ऐसे कपल देखना चाहते हैं जो प्यार करें, शादी करें और एक परफेक्ट कपल की तरह रहें।
जैसे कि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के निर्देशक ने दर्शकों की इस मनोस्थिति को समझा और फिल्म में घुमा फिराकर शादीशुदा कपल को साथ ले आए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफल रही। [Trailer Review कुछ खट्टी, कुछ मीठी है कंगना-इमरान की कट्टी-बट्टी]
आइये एक नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिनके बोल्ड होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर उन्हें सफलता नहीं मिली।


Click it and Unblock the Notifications