कैटरीना कैफ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- सूर्यवंशी के साथ 2700 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन, शानदार सफर
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 112 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सही मायने में दिवाली धमाका साबित हुई है। ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है।
बता दें, कैटरीना कैफ के लिए भी इस फिल्म की सफलता काफी अहम साबित हुई है। सूर्यवंशी की कमाई के साथ कैटरीना कैफ के करियर की अब तक की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 2700 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। बता दें, अभिनेत्री ने बॉलीवुड में 18 साल पूरे कर लिये हैं।

साल 2003 में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड एंट्री लेने वाली कैटरीना कैफ ने अब तक लगभग 31 हिंदी फिल्मों में काम किया है। कहना गलत नहीं होगा कि हर अगली फिल्म के साथ कैट ने दर्शकों के सामने खुद को प्रूव किया है। पहले जहां उनके अभिनय और संवाद को लेकर लोग तंज कसते थे.. अब हर फिल्म के साथ कैट की तारीफ होती है।
यहां हम आपको कैटरीना कैफ के 18 सालों के बॉक्स ऑफिस की सफर पर एक झलक दिखाएंगे। उनकी हिट, फ्लॉप फिल्मों का लेखा जोखा.. यहां देंखे-


Click it and Unblock the Notifications