16 साल, 6 ब्लॉकबस्टर- सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ जोड़ी धमाकेदार
Recommended Video

आज कैटरीना कैफ अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में यहाँ देखते हैं कैटरीना कैफ के लंबे करियर का छोटा सा लेखा जोखा। अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ कैटरीना की जोड़ी हमेशा सुपरहिट रही है। एक्ट्रेस ने अब तक 6 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जबकि कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। लेकिन ज्यादातर फिल्में खान एक्टर्स या अक्षय के साथ ही हैं।
अक्षय कुमार VS अजय देवगन- बैक 2 बैक फिल्मों के साथ जबरदस्त टक्कर
साल 2003 में कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड एंट्री लेने वाली इस स्टार ने अब तक लगभग 30 फिल्मों में काम किया है। 16 सालों में 25 फिल्मों की कमाई को जोड़ा जाए.. तो कैटरीना कैफ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।

कोई शक नहीं कि कैटरीना कैफ आज के समय में सुपरस्टार हैं। टाईगर जिंदा है से उन्होंने दिखा दिया है कि सामने सलमान खान जैसे सुपरस्टार भी क्यों ना हों.. कैटरीना किसी से कम नहीं। फिल्म में कैट जबरदस्त एक्शन करती दिखीं थी।
यहां देंखे कैटरीना कैफ का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications