Karuppu vs Pati Pati Patni Aur Woh Do: 3 दिन में 100 करोड़, 'करुप्पु' के सामने फीकी पड़ी आयु्ष्मान की फिल्म
Karuppu vs Pati Pati Patni Aur Woh Do: बीते कुछ सालों से हिंदी फिल्म साउथ सिनेमा की बराबरी भी नहीं कर पा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्में कमाल करती हैं और इस वक्त एक फिल्म चर्चा में हैं जिसने बॉलीवुड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पछाड़ दिया है।

हम बात कर रहे हैं तमिल स्टार सूर्या की जिनकी फिल्म 'करुप्पु' रिलीज होकर धमाका कर रही है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' इस फिल्म के आसपास भी नहीं है। कमाई के मामले में जैसा धमाका 'करुप्पु' ने किया है वो किसी को भी हैरान करने वाला है।
पति पत्नी और वो दो की कमाई
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में उनके साथ तीन तीन हीरोइनें हैं और लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म रविवार तक बॉक्स ऑफिस में करीब 17.50 करोड़ की कमाई कर ली है जो कि काफी कम है।
फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ की ओपनिंग दी थी और लोगों को लगा था कि शायद वीकेंड फिल्म उछाल मारेगी ने लेकिन वो उतना नहीं था जो कि मेकर्स के दिल को राहत पहुंचा सके। फिल्म ने पहले, दूसरे और तीसरे दिन 4, 5.75 और 7.75 करोड़ की कमाई की है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म इंडिया में 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं।
करुप्पु का कलेक्शन
सूर्या की फिल्म करुप्पु की बात करें तो इसने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। फिल्म ने 3 दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब दूसरे वीकेंड तक इसे दोगुना करने की उम्मीद है। पहले दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये की जबकि शनिवार को 24.15 करोड़ रविवार को 28 करोड़ कमाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई 68 करोड़ की कमाई कर ली। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। देखना है कि पत्नी और वो दो दूसरे वीक पर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications
