कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड पर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Chandu Champion Box Office collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को हर जगह से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं और इस तरह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म में, मुरलीकांत पेटकर की कहानी देखने को मिल रह है जो दर्शकों का दिल जीत रही है।
वीकेंड पर फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। इस तरह से शुक्रवार को फिल्म ने 3.32 करोड़ की कमाई के साथ अपनी जगह मजबूत बनाई रखी है। फिल्म अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ली है। अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने टोटल 43.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म देश-दुनिया में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
दर्शकों का दिल जीत रही है फिल्म
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीत रही है।
#EXCLUSIVE: Chandu Champion Box Office Day 8: Kartik Aaryan Starrer Sajid Nadiadwala Film Crosses Decent 43 Crore, Set To Cross 50 Crore On 2nd Sundayhttps://t.co/d2TP98X0mZ#sajidnadiadwala #kartikaaryan #chanduchampion #kabirkhan @TheAaryanKartik @NGEMovies
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) June 22, 2024
करण जौहर ने की तारीफ
चंदू चैंपियन की कहानी की बात करें तो यह पूरी फिल्म एथलीट के ऊपर आधारित है। फिल्म में देखा जाएगा कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाता हैं और फिर दो साल कोमा में रहता है। कोमा से आने के बाद वह अपना जलवा दिखाता है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शानदार ट्रांसफॉरमेशन किया है। जिसके लिए उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी हैं। कटरीना कैफ, शबाना आजमी, करण जौहर समेत कई सितारों ने तारीफों की लाइन लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications