Shehzada Box Office Day 4: 'पठान' के आगे धड़ाम हुई कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', जानें कितनी हुई कमाई

Shehzada Weekend Box Office: कार्तिक आर्यन स्टारर 'शहजादा' निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से बुरी तरह काफी प्रभावित हो रही है। 6 करोड़ की ओपनिंग के बाद, फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को भी कुछ खास बढ़त नहीं देखने को मिली। फिल्म को वीकेंड और महाशिवरात्रि की छुट्टी का भी कुछ खास फायदा नहीं मिला। तो वहीं, सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धड़ाम हो गई है।
फिल्म ने सोमवार को 2 से 3 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन तीन दिनों में 20 करोड़ के आसपास रहा था वहीं, अब फिल्म की कमाई 22 से 23 करोड़ हुई है। लेकिन, खास बात यह है कि 65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म अभी प्रॉफिट कमाने से काफी दूर है। फिल्म अब तक अपना लागत भी नहीं निकाल पाई है।
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' की तुलना ओरिजिनल 'अला वैकुंठपुरमलो' से की जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। ऐसे में फिल्म को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से भी अधिक नुकसान हो रहा है। फिल्म को अपनी लागत निकालने और प्रॉफिट पाने के लिए और कमाई करनी होगी जो फिलहाल मुश्किल दिख रही है।

नहीं चला रीमेक फॉर्मूला
'शहजादा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास कमाल का नहीं रहा है। ट्रेड एनालिस्ट ऐसा भी अनुमान लगा रहे हैं कि शायद रीमेक फॉर्मूला अब दर्शक नहीं पसंद कर रहे हैं और कार्तिक आर्यन की फिल्म को भी इसी का नुकसान हुआ है। वहीं, फिल्म को शाहरुख खान की 'पठान' से भी तगड़ी टक्कर मिल रही है। पठान ने सोमवार को भी 1 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

मिली टक्कर
'शहजादा' को सिनेमाघरों में 'पठान' और 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' से कड़ी टक्कर मिली है। खास बात यह भी है कि 'एंट मैन' एक ग्लोबल फिल्म है और भारत में भी मार्वल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और ऐसे में कार्तिक आर्यन की फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों से हुआ है।

पहले टली थी रिलीज
बता दें कि, 'शहजादा' साउथ की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन, 'पठान' की कमाई और फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया गया लेकिन, इससे भी फिल्म को फायदा नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











