Shehzada: इतने भारी भरकम बजट पर बनी है कार्तिक आर्यन की शहज़ादा, यहां जानें एडवांस बुकिंग रिपोर्ट!

kartik-aaryan-starrer-shehzada-budget-and-box-office-prediction-advance-booking-is-disappointing

Shehzada Budget and Advance Booking Report: पठान के बाद, यदि किसी फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हैं, तो वो है कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म शहजादा। रोहित धवन के निर्देशन में बनी ये एक्शन ड्रामा फिल्म 17 फरवरी को आ रही है। कार्तिक की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बेमिसाल सफलता को देखते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री को 'शहजादा' से भी काफी उम्मीद है।

औसत एडवांस बुकिंग

हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म का प्रदर्शन काफी औसत देखा जा रहा है। मार्केट में फिल्म को लेकर फिलहाल कोई उत्साह नहीं है। मुंबई और दिल्ली-एनसीआर जैसे अधिकांश प्रमुख केंद्र सुस्त हैं। फिल्म की रिलीज में सिर्फ 1 दिन का वक्त, लेकिन फिलहाल शहजादा करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। हालांकि कार्तिक आर्यन की युवा दर्शकों के बीच अच्छी खासी फॉलोइंग है, सभी की निगाहें अब वॉक-इन पर टिकी हैं।

रीमेक फिल्म

रीमेक फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 8-10 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। रिपोर्ट से साफ है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करता है। बता दें, शहजादा अल्लू अर्जुन की "अला वैकुंठपुरमूलू" की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

शहजादा 85 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है। वहीं, रिकवरी की बात करें तो फिल्म ने म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स से पहले ही 65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओटीटी अधिकार कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को 40 करोड़ में बेचे गए हैं। ओवरसीज राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई जाती है। इसका मतलब है कि बजट का 76% पहले ही वसूल किया जा चुका है।

पठान और Antman से टक्कर

पठान और Antman से टक्कर

फिलहाल पठान सिनेमाघरों में काफी मजबूती के साथ टिकी हुई है। लिहाजा, शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर कहीं ना कहीं किंग खान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। वहीं, मार्वल की फिल्म Ant-Man and the Wasp: Quantumania भी 17 फरवरी को ही रिलीज हो रही है, जिसे लेकर लोगों के बीच गजब का उत्साह है।

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan box office shehzada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X