Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 2: बॉक्स ऑफिस पर रूह बाबा का आतंक, दूसरे दिन कलेक्शन 70 करोड़ पार

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa Day 1 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर काट दिया है। पहले ही दिन जहां ये फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे बड़े ओपनर बन गई है तो वहीं दूसरे दिन तो फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा कमाई कर डाली है।
दूसरे दिन 70 करोड़ पार
भूल भुलैया के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। अजय देवगन की बिग बजट फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश के बाद भी भूल भुलैया बॉक्स ऑफिस पर नोट बटोरने में कामयाब रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपए से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है और इसने 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यानी दो दिन में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कुल 72 करोड़ कमा लिए हैं।
कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर
'भूल भुलैया 3' ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। शानदार कलेक्शन के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाइएस्ट ओपनर बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
सिंघम अगेन से क्लैश
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का मुकाबला अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' से हुआ है। 'सिंघम अगेन' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां भूल भुलैया में रिलीज के पहले दिन 35.50 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं अजय देवगन की फिल्म ने 43.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है।


Click it and Unblock the Notifications