BOX OFFICE: 'भूल भुलैया 2' के धमाकेदार रिकॉर्ड को शहज़ादा के साथ तोड़ पाएंगे कार्तिक आर्यन!

Kartik Aaryan's Shehzada: कार्तिक आर्यन और कृति स्टारर स्टारर फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रोहित धवन के निर्देशन में बनी ये एक्शन ड्रामा फिल्म 17 फरवरी को आ रही है। जनवरी में जहां पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाया है, उसे देखते हुए अब सभी की निगाहें शहजादा पर टिकी हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और इसे लेकर फिलहाल औसत ट्रेंड देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डबल अंकों में ओपनिंग दे सकती है। हालांकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करता है। बता दें, शहजादा अल्लू अर्जुन की "अला वैकुंठपुरमूलू" की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मोग्राफी में एक हिट फिल्म जोड़ पाते हैं या नहीं! और ये उनकी हाइएस्ट ग्रॉसर बन पाती है या नहीं। बता दें, अब कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में भूल भुलैया 2 टॉप पर है, जो पिछले साल (2022) रिलीज हुई थी।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में-

भूल भुलैया 2
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये हॉरर- कॉमेडी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 185.57 करोड़ का कलेक्शन किया था और कार्तिक ही नहीं, बल्कि 2022 की टॉप ग्रासिंग फिल्मों में शामिल रही।

सोनू के टीटू की स्वीटी
साल 2018 में आई लव रंजन निर्देशित इस फिल्म ने 108.95 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। यह कार्तिक आर्यन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

लुका छुपी
साल 2019 में आई कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'लुका छुपी'.. 8.01 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 94.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट थी।

पति पत्नी और वो
2019 में आई पति पत्नी और वो.. कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने 9.01 करोड़ की ओपनिंग ली थी और फिल्म का कुल कलेक्शन रहा था 86.77 करोड़। फिल्म हिट थी।

प्यार का पंचनामा 2
लव रंजन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 64.1 करोड़ का बिजनेस किया था। कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने कार्तिक को एक अलग पहचान दी।

लव आज कल
कार्तिक की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है लव आजकल, जो 2022 में आई थी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में कार्तिक और सारा अली खान नजर आए थे। लगभग 35 करोड़ कलेक्शन के साथ फिल्म फ्लॉप रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











