Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 1: भूल भुलैया 3 ने पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, बनी कार्तिक आर्यन की हाइएस्ट ओपनर

Bhool Bhulaiyaa Day 1 Box Office

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa Day 1 Box Office Collection: बॉललीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर काट दिया है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन इस फिल्म ने जबरदस्त रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन रोहित शेट्टी की बिग बजट फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश के बावजूद भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है।

पहले दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन के एडवांस बुकिंग में ही 19.22 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धावा बोला और 35.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही।

कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनर

'भूल भुलैया 3' ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। शानदार कलेक्शन के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाइएस्ट ओपनर बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

सिंघम अगेन और भूल भुलैया क्लैश

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का मुकाबला अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' से हुआ है। 'सिंघम अगेन' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां भूल भुलैया में रिलीज के पहले दिन 35.50 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं अजय देवगन की फिल्म ने 43.50 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X