Bhool Bhulaiyaa 3 BO Day 4: रूह बाबा ने छुड़ाए सिंघम अगेन के छक्के, चौथे दिन की कमाई से कर दिया पीछे

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' से बॉक्स ऑफिस पर बवाल खड़ा कर दिया है। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कलेक्शन भी काफी शानदार हो गया है। इसके साथ ही अजय देगवन की फिल्म सिंघम अगेन को भी भूल भुलैया ने चौथे दिन पीछे छोड़ दिया है।
भूल भुलैया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखा दिया है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ की कमाई की। सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन रात 9:55 बजे तक 14.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की टोटल कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।
भूल भुलैया की स्टार कास्ट
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव के अलावा की शानदार कलाकार नजर आए हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म इस सप्ताह क्या कमाल करके दिखाती है। अनीस बज्मी की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। भूल भुलैया फ्रेचाइजी को ये फिल्म एक अलग लेवल पर लेकर जाने वाली है।
कार्तिक आर्यन की हाइएस्ट ओपनर
'भूल भुलैया 3' ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। शानदार कलेक्शन के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाइएस्ट ओपनर बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भूल भुलैया 2 के नाम था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











