भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस- वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार गई कार्तिक आर्यन की फिल्म, तीसरे वीकेंड भी शानदार कमाई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने अपने तीसरे वीकेंड पर भी तहलका मचा दिया है। भूल भुलैया 2 के बाद सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की 'अनेक' और अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हुई, लेकिन अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर- कॉमेडी नई रिलीज फिल्मों से बिल्कुल प्रभावित होती नहीं दिख रही है।

भूल भुलैया 2 भारत में अब तक 154.82 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अपने तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.81 करोड़, शनिवार को 4.55 करोड़ और रविवार को 5.71 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

kartik-aaryan-bhool-bhulaiyaa-2-enters-200-crore-club-at-the-box-office

फिल्म ने ओवरसीज में भी 35 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 210 करोड़ (gross) के लगभग तक पहुंच चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है। बता दें, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार होने वाली यह 63वीं हिंदी फिल्म है। इस लिस्ट में भूल भुलैया 2 ने अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 (200.64 करोड़), पैडमैन (203.05 करोड़) और केसरी (205.54 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रिकॉर्डतोड़ सफलता

रिकॉर्डतोड़ सफलता

यह ना सिर्फ कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है, बल्कि निर्देशक अनीस बज्मी के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इससे पहले अनीस बज्मी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी सलमान खान स्टारर 'रेडी'..

टॉप 2 में शामिल

टॉप 2 में शामिल

इस साल सिर्फ दो फिल्मों ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है- द कश्मीर फाइल्स (252.50 करोड़) और भूल भुलैया 2 (154.82 करोड़) , जिसकी कमाई अभी जारी है।

मुनाफा कमा रही है फिल्म

मुनाफा कमा रही है फिल्म

लगभग 65 करोड़ के बजट पर बनी भूल भुलैया 2 अब अपना बजट पार कर चुकी है और मुनाफा कमा रही है। इस साल की मुनाफेदार फिल्मों में शामिल है-

द कश्मीर फाइल्स- 1162.5% प्रॉफिट
केजीएफ चैप्टर 2- 381.93% प्रॉफिट
डॉक्टर स्ट्रेंज- 153.88% प्रॉफिट
आरआरआर- 113.04% प्रॉफिट

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्में

वहीं, यह कार्तिक आर्यन की दूसरी 100 करोड़ी और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।कार्तिक आर्यन की टॉप फिल्मों की लिस्ट है-

भूल भुलैया 2- 154.82 करोड़ (अब तक)
सोनू के टीटू की स्वीटी- 108.95 करोड़
लुका छुपी- 94.15 करोड़
पति पत्नी और वो- 86.77 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X