कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' ने मुनाफा कमाने में RRR हिंदी को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। बुधवार को 2.11 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक कुल 161.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
खास बात है कि मुनाफा के मामले में देखा जाए तो इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म ने ब्लॉकबस्टर आरआरआर हिंदी को पीछे छोड़ दिया है। 277 करोड़ की कमाई के साथ एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने हिंदी में 113.04 प्रतिशत मुनाफा कमाया था, जबकि भूल भुलैया 2 अब तक 148 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.. और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है।

भूल भुलैया 2 का बजट 65 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म अब तक 96.34 करोड़ का प्रॉफिट कमा चुकी है। इसे हम प्रतिशत में निकालेंगे तो यह 148.21 प्रतिशत होता है। कोई शक नहीं कि 'भूल भूलैया 2' सुपरहिट हो चुकी है। फिलहाल ये फिल्म साल 2022 की हिंदी में चौथी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म है।
यहां जानें 2022 की मुनाफेदार हिंदी फिल्में-

द कश्मीर फाइल्स
इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म है विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स'। 20 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 252.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने1162.5% का मुनाफा कमाया। यह सुपर डुपर हिट रही।

केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी)
इसके बाद आती है केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी).. 90 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने434.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ फिल्म का मुनाफा रहा 382.91% ..

डॉक्टर स्ट्रेंज
फिर आती है हॉलीवुड फिल्म Doctor Strange in the Multiverse of Madness.. 50 करोड़ की इस फिल्म ने 126.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस सुपरहिट फिल्म का मुनाफा रहा-153.88%

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने अब तक 161.34 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि कमाई अभी भी जारी है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 148.21% मुनाफा कमा लिया है।

आरआरआर (हिंदी)
वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म का हिंदी में बजट रहा 130 करोड़.. और फिल्म का कुल कलेक्शन है 277 करोड़। फिल्म ने113.04% का प्रॉफिट कमाया है।


Click it and Unblock the Notifications











