कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने मचाया धमाल, कलेक्शन गया 50 करोड़ के पार

Chandu Champion

Chandu Champion collection: कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा परफॉर्म कर रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर से इंस्पायर्ड कहानी है जो दुनिया भर में मौजूद दर्शकों का दिल जीत रही है।

फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। इससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में इसे मदद मिली है। पहले वीकेंड पर शानदार परफॉर्म करने के बाद, फिल्म ने दूसरे वीकेंड में कमाई की रफ्तार बढ़ाते हुए सन्डे के दिन 30% की बढ़त के साथ 8.01 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.76 करोड़ हो गया है।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है। बता दें कि फिल्म को देखने के बाद फैन्स ही क्या सितारे भी कार्तिक आर्यन के फैन बन गए हैं। खुद करण जौहर ने भी कार्तिक आर्यन की तारीफ की है।

फिल्म की कहानी के बारे में बताएं तो फिल्म में कार्तिक एथलीट के रूप में नजर आ रहे है। फिल्म में आप देख पाएंगे कि वह अपने दोस्त के लिए गोलियां खाते हैं और फिर दो साल कोमा में रहते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें होश आता है वह दमदार कमबैक करते हैं। चंदू चैंपियन की कहानी मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है। यह कहानी लोगों के दिलों सो छू रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने लायक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X