BOX OFFICE: 3 दिनों में ही सुपरहिट.. अक्षय कुमार तक को दे दिया टक्कर.. जबरदस्त!

करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। खैर, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिखाई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 36.52 करोड़ की कमाई की है।

शाहरुख, अक्षय कुमार और अब रोहित शेट्टी.. बैक टू बैक सुपरस्टार फाइनल!

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में करीना कपूर और शिखा तलसानिया की काफी तारीफ हो रही है।

Veere Di Wedding

बता दें, फिल्म लगभग 30 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है। लेकिन असली हाल सोमवार की कमाई से ही सामने आएगा।

महिला प्रधान फिल्मों की बात की जाए तो हाल ही में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राज़ी ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। वहीं, इस साल रिलीज पद्मावत ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। रानी मुखर्जी की हिचकी भी सुपरहिट साबित हुई है।

बहरहाल, यहां जानें 2018 की 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X