'The Buckingham Murders' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, चौथे दिन की इतनी कमाई

By Filmibeat Desk
The Buckingham Murders

The Buckingham Murders Box Office Collection Day 4: करीना कपूर खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। बता दें कि 'स्त्री 2' 15 अगस्त को रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी फिल्म का जोश जारी है। फिल्म आज भी अच्छी कमाई कर रही है। जिस वजह से करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

द बकिंघम मर्डर्स फिल्म को शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दर्शकों और आलोचकों से भारी सराहना मिल रही है। फिल्म ने अब तक कुल 7.81 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि एक रहस्य थ्रिलर जैसी फिल्म के लिए एक अच्छा आंकड़ा है। कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 1.62 करोड़ रुपये, शनिवार दूसरे दिन 2.41 करोड़ रुपये (90% की वृद्धि) और रविवार तीसरे दिन 2.72 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं सोमवार चौथे दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.81 करोड़ पहुंच गया है।

13 सितंबर 2024 को सिनेमा हॉल में रिलीज़ हुई 'The Buckingham Murders' में करीना कपूर खान, आश तंदन, रणवीर ब्रार, और कीथ एलेन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया है और इसे आसिम अरोड़ा, काश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। यह महाना फिल्म्स और TBM फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शब्बा कपूर, एकता आर कपूर, और पहली बार प्रोड्यूसर करीना कपूर खान द्वारा निर्मित किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X