करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' देख पाएंगे सिर्फ 99 रुपये में, National Cinema Day पर मिलेगा शानदार ऑफर

Kareena Kapoor Khan's The Buckingham Murders: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' जब से रिलीज हुई है तब से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में इतनी कमाई ना कर पा रही हो, लेकिन फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएं तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अभी तक लगभग 8.82 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। वहीं अगर करीना के फैन्स ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो उनके लिए एक शानदार ऑफर है। जी हां, नेशनल सिनेमा डे के मौके पर आप फिल्म बेहद ही कम दामों पर देख पाएंगे।
सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
20 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मना रहा है, दर्शकों को देश भर के सिनेमाघरों में सिर्फ़ 99 रुपये में द बकिंघम मर्डर्स का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इस फिल्म को करीना के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जा रही है। जिस तरह से उन्होंने अपनी भावनात्मक सीमा को दिखाया है और एक दुखी मां का किरदार निभाया है। चूंकि यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध है, इसलिए दर्शक इसे किसी भी भाषा में देखने का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर
13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिलम 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कलाकारों की टोली है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित, यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा निर्मित है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार निर्माता बनी करीना कपूर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











