..................... Kareena Kapoor Khan's 'The Buckingham Murders' created a stir in the mystery thriller genre, earning huge sums. - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' ने मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में मचाया धमाल, की ताबड़तोड़ कमाई

By Filmibeat Desk
Kareena Kapoor

The Buckingham Murders Box office Day 3: 'द बकिंघम मर्डर्स' अपनी ग्रिपिंग कहानी, रोमांचक क्लाइमेक्स, और करीना कपूर खान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के दिलों को छू रही है। पॉजिटिव शब्दों के प्रभाव से फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार सराहना मिल रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही तारीफों की लाइन लगवा ली है। फिल्म ने वीकेंड के दौरान 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो कि मिस्ट्री थ्रिलर जैसे जॉनर के लिए एक अच्छा आंकड़ा है।

द बकिंघम मर्डर्स ने अब तक की इतनी कमाई

'द बकिंघम मर्डर्स' दिल जीतती जा रही है। फिल्म ने पहले दिन 1.62 करोड़ रुपये दूसरे दिन 2.41 करोड़ रुपये (90% की वृद्धि) और तीसरे दिन 2.72 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह वीकेंड के दौरान कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये हो गया है। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के लिए निश्चित रूप से अच्छे नंबर हैं। वहीं सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा सकती है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म चौथे दिन 0.23 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

करीना कपूर ने की है फिल्म प्रोड्यूस

13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान, अश तंदन, रणवीर ब्रार और कीथ एलेन जैसे शानदार कलाकार हैं। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और फिल्म की स्क्रिप्ट आसीम अरोड़ा, काश्यप कपूर, और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह फिल्म महाना फिल्म्स और TBM फिल्म्स द्वारा निर्मित है, इसे बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, और इसे शबाह कपूर, एकता आर कपूर, और पहली बार निर्माता करीना कपूर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X