Karan Arjun Box Office- पहले वीकेंड पर करण अर्जुन की ताबड़तोड़ कमाई, 29 साल बाद भी जलवा कायम!

Karan Arjun Box Office- राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन के रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा थी। इस वक्त फिल्म थिएटर्स में है और रि-रिलीज होकर धमाका कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं और देखने भी जा रहे हैं।
अब इस फिल्म के पहले वीक के कलेक्शन सामने आए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी और अमरीश पुरी स्टारर इस फिल्म ने अपने वक्त में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। अब गिने चुने थिएटर्स में फिर रिलीज होकर इस फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है।
कैसा रहा वीकेंड
इस फिल्म ने रिलीज होकर शुक्रवार को 25 लाख रुपए की ओपनिंग दी थी जो कि एक अच्छा नंबर है। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 40 लाख रुपए की कमाई की थी। रविवार को ये आंकड़ा बढ़कर 43 करोड़ पहुंच गया था। इस तरह से फिल्म ने 1 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। जो लोग उस दौर में थिएटर्स में इस फिल्म का मजा नहीं ले पाए हैं वो अब जाकर करण अर्जुन देख सकते हैं।
सलमान - शाहरुख
13 जनवरी 1995 को इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका किया था। आज इस फिल्म को इतने साल हो गए हैं लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान आज भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैं तो वहीं शाहरुख खान किंग को लेकर काम कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सुहाना खान के साथ शाहरुख खान कैसा धमाका करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











