Kantara Hindi Box Office: कांतारा ने रिलीज के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया अपने नाम, 60 करोड़ पार

होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा' सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है। पहले कन्नड़ में, फिर पैन इंडिया मार्केट्स में, फिल्म लगातार बढ़ रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दीवानगी के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी इसका असर खूब दिख रहा है। हिंदी बाजार में भी इसने 14 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से सफलता के उदाहरण पेश किए हैं।
अब लगभग 3 हफ्ते हो गए हैं, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कलेक्शन के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। कांतारा हिंदी ने अब तक 62.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 6 नवंबर यानि की रविवार तक फिल्म में शानदार उछाल देखने को मिला है।
कांतारा ने हिंदी बाजार में पहले दिन (14 अक्टूबर) को नेट 1.27 करोड़ के बड़े नबंर्स के साथ अपनी शुरुआत की। 15 अक्टूबर को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ था और तीसरे दिन 3.5 करोड़।
इसके अलावा, अपने पहले सोमवार को, फिल्म ने 1.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। टिकट दरों में कमी के बावजूद हिंदी बाजार में, जो अपने पहले दिन की तुलना में कलेक्शन में 40% से 50% की शानदार छलांग थी।
जैसे ही फिल्म ने अपने अगले हफ्ते में प्रवेश किया इसका आंकड़ा और बढ़ता गया। फिल्म ने 24 अक्टूबर को 1.90 करोड़, 25 अक्टूबर को 2.35 करोड़, 26 अक्टूबर को 2.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद भी फिल्म ने लगातार अपनी ग्रोथ को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा।
रिलीज़ के बाद से अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
इससे बाद, फिल्म ने अगले हफ्ते भी राज किया। कांतारा ने हिन्दी बाजार में 6 नवंबर (रविवार) को 4.5 करोड़ के साथ अपनी रिलीज़ के बाद से अब तक का सबसे अधिक कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार वृद्धि दर्ज करने के अलावा, 'कांतारा' ने भारत की करेंटे टॉप 250 फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई, जिसे हाल ही में IMDb द्वारा जारी किया गया था।
कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित, फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
