Kantara Hindi Box Office: हिंदी में साल की दूसरी सबसे बड़ी मुनाफेदार फिल्म बनी कांतारा, धमाकेदार कलेक्शन जारी

ऋषभ शेट्टी की कांतारा हिंदी में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म पिछले तीन हफ्तों से सिनेमाघरों में दौड़ रही है और अब तक 52 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। खास बात है कि समय के साथ फिल्म की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में फिल्म के कई शोज अभी भी हाउसफुल चल रहे हैं।
कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। हिंदी में इसकी रिलीज के बाद कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में भी रिलीज हुई, लेकिन सभी औंधे मुंह गिर पड़ी। वहीं, कांतारा अभी भी मजबूती के साथ दौड़ रही है।
बता दें, मुनाफा कमाने के मामले में कांतारा ने हिंदी में पुष्पा 2 और कार्तिकेय 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कांतारा ने अब तक 586.66 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है.. और यह हिंदी में साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
फिलहाल इससे ऊपर सिर्फ विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' है, जिसने 1162 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है और बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
कांतारा की बात करें तो बॉक्स ऑफिस के अलावा, फिल्म को आलोचकों, मशहूर हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्तियों से जबरदस्त प्यार और समर्थन मिल रहा है। हाल ही में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स एंड फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और टेक्सटाइल्स के मंत्री माननीय श्री पियुश गोयल ने 'कांतारा' को एक उदाहरण माना है, जिसने कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति को दर्शाया है। वहीं अब भारत की वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण जी ने भी ये फिल्म देखी और इसकी स्टोरी की खूब तारीफ की है।
'कांतारा' को अनिल कुंबले, प्रभास, प्रशांत नील, विवेक रंजन अग्निहोत्री, सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर भारत के युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और अलग अलग क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है।


Click it and Unblock the Notifications
