Kantara Worldwide Box Office: 400 करोड़ पार पहुंची कांतारा, ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बनाया खास रिकॉर्ड

kantara-crosses-400-crore-mark-at-the-worldwide-box-office-achieves-another-milestone

Kantara Worldwide Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और कर्नाटक में एक बड़ी हिट के रूप में उभरी। जल्द ही फिल्म ने तेलुगु, हिंदी और मलयालम में अपना जादू चलाया। हर गुजरते दिन के बाद कांतारा का प्रभाव बढ़ता गया और अब फिल्म ने एक शानदार रिकॉर्ड कायम किया है।

कांतारा ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा है, जो काफी सराहनीय उपलब्धि है।

महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ऐतिहासिक कारोबार किया है। कर्नाटक में, फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है। बता दें, सिर्फ कर्नाटक में ही फिल्म ने 168.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ इसने 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

फिल्म की कमाई

फिल्म की कमाई

कांतारा की कमाई कुछ इस प्रकार की रही है-

कर्नाटक- 168.50 करोड़
आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना- 60 करोड़
तमिलनाडु- 12.70 करोड़
केरल- 19.20 करोड़
ओवरसीज- 44.50 करोड़
उत्तर भारत- 96 करोड़

कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

कर्नाटक में इसी साल रिलीज फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के 155 करोड़ (nett) की कमाई की थी, जिसे कांतारा पार कर लिया है। लिहाजा, ऋषभ शेट्टी स्टारर ये फिल्म अब कर्नाटक राज्य में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित, कांतारा 30 सितंबर 2022 को रिलीज़ हुई और यह पांच भारतीय भाषाओं- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में प्रदर्शित हो रही है। हिंदी में फिल्म ने धीमी शुरुआत ली थी.. लेकिन देखते ही देखते दर्शकों की पहली पसंद बन गई।

टॉप 250 फिल्मों की सूची में नंबर 1

टॉप 250 फिल्मों की सूची में नंबर 1

बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार वृद्धि दर्ज करने के अलावा, 'कांतारा' ने भारत की हालिया टॉप 250 फिल्मों की सूची में भी नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई, जिसे हाल ही में IMDb द्वारा जारी किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X