Kantara 2 Box Office Collection Day 3: मेकर्स को मालामाल कर गई फिल्म, तीसरी दिन 250 करोड़ पार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: इस हफ्ते रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला पेश किया है। एक ओर हैं कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1', जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। दूसरी ओर, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन दर्शकों की पहली पसंद फिलहाल 'कांतारा चैप्टर 1' ही बनी हुई है।

तीन दिन में 162.85 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले दिन ही 61.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 43.65 करोड़ की कमाई की, जिससे दो दिनों की कुल कमाई 105.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। अब शनिवार को, यानी तीसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का और कारोबार किया, जिससे भारत में कुल कमाई बढ़कर 162.85 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का प्रदर्शन फीका

दूसरी ओर, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन यह घटकर 5.25 करोड़ रह गई। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 7.25 करोड़ की कमाई की। अब तक भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 22 करोड़ हो चुका है, जबकि दुनियाभर में इसका आंकड़ा 35 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

ऋषभ शेट्टी की डबल जिम्मेदारी

गौरतलब है कि 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ लीड रोल निभाया है, बल्कि निर्देशन की कमान भी खुद संभाली है। फिल्म में उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और अभिनय को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस तरह से देखा जाए तो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर-1' का दबदबा कायम है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X