Kanguva Box Office Day 1- उम्मीद पर खरी नहीं उतरी कंगुवा, पहले दिन कमाए महज 22 करोड़!

Kanguva Box Office Day 1- सूर्या काफी समय से अपनी फिल्म 'कंगुवा' को लेकर खबरों का हिस्सा था। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी अट्रैक्ट किया था। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई लेकिन जिस तरह की उम्मीद थी उसपर खरी नहीं उतर पाई है।
इस फिल्म को लेकर मेकर्स का अनुमान कुछ अलग ही था लेकिन फर्स्ट डे ओपनिंग काफी निराशाजनक रही है। सूर्या और बॉबी देओल की इस फिल्म ने महज 22 करोड़ रुपये की कमाई अपने पहले दिन की है।
Sacnilk वेबसाइट ने जैसे ही अपने आंकड़े पोस्ट किए लोग हैरान और सूर्या के फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। फिल्म पैन इंडिया रिलीज की गई है और हिंदी बेल्ट में भी इसको अच्छे खासे सिनेमाघर मिले हैं।
इस फिल्म ने तमिलनाडु में 13.65 करोड़ और हिंदी मार्केट में महज 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा कन्नड़ में महज 2 लाख और मलायालम में करीब 8 लाख का कलेक्शन इस फिल्म ने किया है। हालांकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 44 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए हैं।
बॉबी देओल का जादू फेल
कहा जा रहा था कि इस फिल्म में बॉबी देओल एक विलेन के तौर पर सामने आ रहे हैं तो फिल्म एक अलग आंकड़ा छुएगी। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। हालांकि फिल्म के पास अभी लंबा वीकेंड है और कहा जा सकता है कि 4 दिनों में फिल्म करीब 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।
मिले जुले रिव्यू
जैसे ही फिल्म रिलीज हुई थी इस फिल्म को लेकर लोगों के मिले जुले रिव्यू सामने आए हैँ। किसी को फिल्म काफी पसंद आई है तो किसी को ये बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। देखने वाली बात होगी कि ये हाई बजट फिल्म कितना लंबा सफर तय करती है।


Click it and Unblock the Notifications











