»   » बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देखे तो कंगना रनौत नंबर वन

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देखे तो कंगना रनौत नंबर वन

कंगना रनौत की फिल्म कट्टी बट्टी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट चुकी है। लेकिन अगर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देखे जाएं तो अभी भी कंगना रनौत नंबर वन की पॉजीशन पर हैं। हालांकि आने वाली कुछ फिल्मों से दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल के द्वारा कुछ नये रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीदें की जा रही हैं। लेकिन फिल्हाल तो कंगना ही हैं रॉकिंग।

कंगना रनौत की इस साल रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर 155 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि बजरंगी भाईजान के बाद दूसरे नंबर का कलेक्शन है।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 155 करोड़ की कमाई की है। बजरंगी भाईजान के बाद ये दूसरे नंबर की फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बेहतरीन कमाई की है।

हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी

विद्या बालन की फिल्म हमारी अधूरी कहानी से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 37.57 करोड़।

पीकू

पीकू

दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने करीब 79.92 करोड़ की कमाई की और हिट रही। लेकिन कंगना से दीपिका पीछे ही रहीं।

डॉली की डोली

डॉली की डोली

सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 19.26 करोड़ की कमाई की। जो कि जाहिर है कंगना से कम ही रही।

एनएच 10

एनएच 10

अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच10 ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई की और ये बॉक्स ऑफिस हिट रही। हालांकि अभी भी कंगना के आगे ये पीछे ही रही।

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला

सनी लियोनी की फिल्म एक पहेली लीला का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था 27.57 करोड़। फिल्म एवरेज थी।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X