..................... Kangana Ranaut's Thailavii has a poor response on the Box Office in it's 1st week | कंगना रनौत की थलाइवी का पांच दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE- कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'थलाइवी' का बुरा हाल, महज लाखों में हो रही है कमाई

बेल बॉटम और चेहरे के बाद, कंगना रनौत स्टारर फिल्म थलाइवी से काफी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रौनक वापस ला पाएगी। लेकिन बता दें, दर्शकों ने सिनेमाघरों से अभी भी दूरी बनाकर रखी है। धीमी ओपनिंग के बाद, 5 दिनों में कंगना रनौत की फिल्म ने महज 6 करोड़ के लगभग की कमाई की है। फिल्म आंकड़ों के मामले में औसत से भी नीचे प्रदर्शन कर रही है।

विजय के निर्देशन में बनी ये फिल्म देशभर में काफी चुनिंदा जगहों पर ही रिलीज हो पाई है। फिल्म को तारीफ तो मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई धीमी रही। बड़े मल्टीप्लेक्स के बिना फिल्म को वास्तव में ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि इस फिल्म की संभावना छोटे प्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में कम थी।

Thailavii box office

बॉक्स ऑफिस इंडिया रिपोर्ट की मानें तो थलाइवी के सोमवार और मंगलवाल को देशभर में 60 लाख के लगभग की कमाई की है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन मुश्किल से 10-12 करोड़ तक पहुंच पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X