BOX OFFICE: 150 करोड़.. और टूटेगा रिकॉर्ड.. शाहरुख, सलमान, अजय देवगन.. FAIL
साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म शाहरुख खान की 'रईस', जिसने 139 करोड़ की कमाई की थी।हैरानी की बात है कि साल के 9 महीनों में अब तक एक भी फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।
2017 की सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार प्रॉफिट.. अब सीक्वल भी FINAL है!
बहरहाल, इस शुक्रवार दो फिल्में एक साथ दस्तक देने वाली हैं। फरहान अख्तर की 'लखनऊ सेंट्रेल' और कंगना रनौत की 'सिमरन'। यहां हम बात कर रहे हैं सिमरन की.. फिल्म का निर्देशन किया है हंसल मेहता ने।

Recommended Video

कंगना यूं भी आजकल काफी खबरों में हैं। लेकिन सवाल उठता है कि उनकी रियल लाइफ कंट्रोवर्सी कहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस को नुकसान ना पहुंचा दें। इसी साल रिलीज कंगना की फिल्म रंगून भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
लेकिन.. लेकिन.. हम कंगना के स्टारडम को नजरअंदाज भी नहीं कर सकते हैं। कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और क्वीन जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने सिर्फ कंगना के दम पर 152 करोड़ की कमाई कर ली थी।
बहरहाल, यहां जानते हैं सिमरन का कैसा रहेगा बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications