BOX OFFICE: कंगना रनौत की फिल्म "पंगा" का जलवा जारी- जबरदस्त रहा वीकेंड कलेक्शन
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। जहां शुक्रवार को फिल्म ने 2.70 करोड़ की धीमी ओपनिंग दी थी, वहीं शनिवार और रविवार को फिल्म ने सीधे दुगुनी कमाई की है। वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 14.91 करोड़। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आम पब्लिक ने खूब पसंद किया है। फिल्म के कंटेंट से लेकर सभी कलाकारों के अभिनय तक दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। शनिवार को फिल्म ने 5.61 करोड़ और रविवार को 6.60 करोड़ का कलेक्शन दिया है।

खास बात है कि कंगना रनौत की यह फिल्म वरुण धवन- श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के साथ क्लैश हुई है। लेकिन जहां स्ट्रीट डांसर को एवरेज रिस्पॉस मिल रहा है। पंगा दर्शकों के दिल जीत रही है। पंगा भारत में 1450 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
यहां जानें कंगना रनौत की बॉक्स ऑफिस पर टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications