BOX OFFICE: भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी दिल जीत रही है कंगना रनौत की "पंगा"

कंगना रनौत- जस्सी गिल स्टारर फिल्म 'पंगा' लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। धीमी ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है और चार दिनों में फिल्म ने 16 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने पहले वीकेंड में 4.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खासकर कनाडा में फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिला है।

पंगा की कमाई पर मुख्य तौर पर वरूण धवन- श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और अजय देवगन की 'तान्हाजी' का प्रभाव दिख रहा है। फिल्म भारत में महज 1450 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, अपने चौथे हफ्ते में भी तान्हाजी के पास 2000 के लगभग स्कीन है।

 Panga

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कंटेंट की वजह से खूब सराहा जा रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वीकेंड के बाद फिर से धीमी पड़ चुकी है। सोमवार को पंगा ने भारत में 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। जबकि समीक्षकों से लेकर आम पब्लिक फिल्म की तारीफ कर रही है।

कंगना की पिछली रिलीज फिल्मों की तुलना में भी पंगा काफी धीमा प्रदर्शन दे रही है। देखना दिलचस्प होगा कि साल 2020 में कंटेंट की जीत हो पाती है या नहीं। वहीं, इधर कंगना रनौत ने रॉनी स्क्रूवाला की अपकमिंग फिल्म तेजस को साइन कर लिया है, जिसमें वो एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखाई देने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X