BOX OFFICE: "पंगा" के साथ कंगना रनौत देंगी एक और हिट? जानें कैसी रहेगी ओपनिंग
24 जनवरी को कंगना रनौत स्टारर फिल्म "पंगा" सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर से ही यह फिल्म चर्चा बटोर रही है। एक मां और कबड्डी खिलाड़ी के किरदार में कंगना खूब जम रही हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्पोर्ट्स- ड्रामा है। इस फिल्म में कंगना राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी बनीं हैं। फिल्म में खिलाड़ी के संघर्ष को दिखाया जाएगा। विषय प्रधान फिल्मों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। लिहाजा, फिल्म 24 जनवरी को अच्छी ओपनिंग दे सकती है।
खास बात है कि इसी दिन वरूण धवन- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज हो रही है। जाहिर है इस क्लैश से दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असर दिखेगा। कंगना की अपनी अलग फैन फॉलोइंग और एक्ट्रेस अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। लिहाजा, दर्शकों को कंगना की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो क्लैश के बावजूद पंगा 6-7 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है।
यहां जानें पंगा का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
BOX OFFICE: वरुण- श्रद्धा की "स्ट्रीट डांसर 3डी", बंपर ओपनिंग के साथ 2020 की अगली सुपरहिट!


Click it and Unblock the Notifications