कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' जापान में बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई, बनाया ये रिकॉर्ड

By Varsha Verma

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' ने भारत में चंद ही दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था। अब ये सिलसिला लगता है जापान में भी शुरू हो गया है। हाल में ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका जापान में रिलीज हुई। इस फिल्म को जापान में शानदार ओपनिंग भी मिली है। इसके बाद बताया जा रहा है कि जापान मे भारत की मणिकर्णिका फिल्म सबसे ज्यादा ओपनिंग फिल्म बन सकती है।

जापान में रिलीज तीन बड़ी भारतीय फिल्मों में मणिकर्णिका शामिल हो गई है। जापान में दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। इसी तरह अगर कमाई का सिलसिला जारी रहा तो ये सबसे बड़ी भारतीय फिल्म जापान में बनकर उभरेगी। कंगना के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर शुरुआत में काफी विवाद भी देखने को मिला है। हालांकि जब ये भारत में रिलीज हुई तो इसने जबरदस्त कमाई की। अब ये कमाल जापान में भी नजर आ रहा है।

Manikarnika Movie Japan Box Office

इसी नाम से हाल में ही कंगना रनौत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की है। इससे जुड़ी सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आई है। जहां कंगना स्टूडियो के उद्घाटन में पूजा करती नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' को लेकर बिजी चल रही हैं। 'पंगा' फिल्म में ऋचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 24 जनवरी को रिलीज होगी। कगंना इन दिनों पंगा फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वह बिग बॉस और डांस रियालिटी शो में प्रमोशन करने भी पहुंची।

बता करें 'पंगा' की तो इसे अश्विनी अय्यर ने डायरेक्ट किया है। इसके अपोसिट वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी क्लैश हो रही है। दोनों फिल्म साथ में रिलीज होंगी। अब देखना ये है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X