BOX OFFICE: कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका'- 100 करोड़ क्लब में जबरदस्त एंट्री
कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते गुजार लिए हैं। बता दें, फिल्म 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ले ली है। लेकिन फिल्म के बजट की वजह से इसे हिट करार नहीं दिया जा सकता। 110 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म को एवरेज माना जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 105 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।
उरी और गली बॉय की वजह से फिल्म को कमाने का पूरा पूरा मौका नहीं मिल पाया। मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कंगना के अभिनय की जोरदार तारीफ हुई है। हालांकि क्रिटिक से फिल्म को कुछ खास रिस्पॉस नहीं मिला।

मणिकर्णिका की रिलीज काफी विवादित भी रही है। इस फिल्म को पहले कृष ने.. फिर कंगना ने डाइरेक्ट किया। जिस वजह से फिल्म की टीम में काफी अनबन होते देखा गया। कुछ लोगों ने फिल्म रिलीज से पहले.. तो कुछ ने रिलीज के बाद काफी सवाल उठाया। वहीं, कंगना ने भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर मणिकर्णिका को सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications