..................... Kangana Ranaut emergency box office collection day 1 film unable to make good start - Hindi Filmibeat

Emergency Day 1 BO: कंगना रनौत ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई Emergency, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Emergency Box Office

Emergency Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मोस्ट अवेडिट फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शको की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली है। इसके साथ ही फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ की ही कमाई कर सकती है। Sacnilk के मुताबिक, अर्ली ट्रेंड्स हैं फिल्म ने अभी तक रात 9:25 बजे तक 2.09 करोड़ के करीब कमाई की है। कंगना की पिछली फिल्म तेजस ने पहले दिन 1.20 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 2020 में आई पंगा ने 2.70 करोड़ की ओपनिंग की थी। फिल्म इमरजेंसी के इससे ज्यादा कमाने की उम्मीदें हैं। ये फिल्म पोस्ट कोविड कंगना की हाइएस्ट ओपनर बन सकती है।

पर फिर भी ये कंगना की इमरजेंसी अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि कलेक्शन 2-3 करोड़ रहता है तो भी ये बहुत कम है। इमरजेंसी का बजट तकरीबन 25 करोड़ रुपये है।

इमरजेंसी सिनेमा लवर डे (17 जनवरी) को रिलीज हुई है। इस दिन कुछ सिलेक्टेड थिएटर टिकट के प्राइज कम रखते हैं। कंगना ने अपने X पर अनाउंस किया था कि आप इमरजेंसी को 99 रुपये में देख सकते हैं। कंगना की फिल्म को टिकट के सस्ते होने का भी थोड़ा बहुत फायदा मिल सकता है।

मालूम हो कि इमरजेंसी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अभी ऑफिशियल आंकड़ों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के आंकड़ों फेरबदल की भी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X