कंगना रनौत ने तोड़े बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़े रिकॉर्ड, 'पंगा' लेना पड़ता भारी- एनालिटिक रिपोर्ट
कंगना रनौत बॉलीवुड में 14 साल से भी ज्यादा समय से राज कर रही हैं। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस ने डायेरक्शन में भी हाथ अजमा चुकी हैं। कंगना ने अपने सुपरहिट करियर में 'क्वीन', 'तनु विद्स मनु', 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' जैसी ढेरों हिट और सार्थक फिल्में भी की हैं। कंगना एक हीरो की तरह लीड रोल वाली फिल्में करती हैं और ये मूवीज उनके अकेले के दम पर चलती हैं।
कंगना रनौत ने खुद को हर बार साबित किया है। तमाम विवाद और बयानों के बावजूद वह हर बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाती है। पद्मश्री सम्मान से नवाजी जा चुकीं यंग और खूबसूरत अदाकारा कंगना रनौत बॉलीवुड में 14 साल से भी ज्यादा समय से फिल्में कर रही हैं। जानिए उनकी सारी हिट फिल्में, बिजनेस, तस्वीरें और करियर की पूरी डिटेल।
बात करें कंगना की आखिरी फिल्म की तो वह 'पंगा' में नजर आईं। 'मणिकर्णिका' में योद्धा रानी लक्ष्मी बाई के बाद इस बार 'पंगा' में वह नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के रोल में नजर आई। फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया और उनकी कला को क्रीटिक्स ने सराहा।


Click it and Unblock the Notifications











