Kalki 2898 AD Opening Day Prediction: पहले दिन छप्परफाड़ कमा सकती है प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'

kalki

Kalki 2898 AD Opening Day Prediction: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म काफी चर्चे में रह चुकी है। क्योंकि फिल्म में कई नामी सितारे देखने को मिल रहे हैं। जी हां, बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ ही साउथ के जाने माने एक्टर कमल हासन और प्रभास फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसी वजह से फिल्म की अच्छी एडवांस बुकिंग भी हुई है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने जहां एडवांस बुकिंग में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब फैन्स यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी।

बता दें कि फिल्म साउथ के साथ ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई करने वाली है। कल्कि 2898 एडी को लेकर ट्रेड रिपोर्ट सामने आई है। उनके मुताबिक फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। इसके अलावा वर्ल्ड वाइड की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 175 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। बता दें कि नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी।

नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है कल्कि 2898 एडी
'येवड़े सुब्रमण्यम' और 'महानती' के बाद कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास भैरव नाम के शिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो कल्कि अवतार की रक्षा करने के लिए आगे रहते हैं। इस फिल्म में दीपिका सुमति के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में कमल हासन नायक सुप्रीम यास्किन हैं।

More from Filmibeat

Read more about: prabhas deepika padukone kalki
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X