Kalki 2898 AD BOC Day 5: 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, चंदू चैंपियन भी रही फुस्स...

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 5: नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2998 AD)27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म अपने बेहतरीन निर्देशन के साथ ही अपने कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म का पांचवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
- पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें बाकी दिनों के मुकाबले कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने 5वें दिन 34 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 343 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ये सितारे नजर आ रहे हैं फिल्म में नजर
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास,विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली जैसे नामी और बड़े स्टार्स ने मिलकर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म में काम किया है। फिल्म साउथ से लेकर नॉर्थ तक में धूम मचा रही है। सितारों की दमदार एक्टिंग, फिल्म के डायलॉग्स की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाई हुई है।
चंदू चैंपयन रही फुस्स
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) से पहले चंदू चैंपियन बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन ने 18वें दिन बस 0.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 59.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











