..................... Kalki 2998 AD Box Office Collection Day 4: Kalki 2898 AD huge collection on day 4, earned 300 crore - Hindi Filmibeat

Kalki 2898 AD BOC Day 4: 'कल्कि 2898 एडी' का बंपर कलेक्शन, 4 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का किया बिजनेस

Kalki 2998 AD BOC Day 4

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 4: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं, लेकिन फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी है। जी हां, फिल्म देश-दुनिया में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। बता दें कि वीकेंड पर फिल्म ने अंधाधुंध बिजनेस किया है। फिल्म का चौथे दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार हो चुका है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

चौथे दिन फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 64.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी कि अपने पहले वीकेंड पर 85 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 302.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ये सितारे नजर आ रहे हैं फिल्म में नजर
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास,विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली जैसे नामी और बड़े स्टार्स ने मिलकर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म में काम किया है। फिल्म साउथ से लेकर नॉर्थ तक में धूम मचा रही है। सितारों की दमदार एक्टिंग, फिल्म के डायलॉग्स की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाई हुई है।

कल्कि 2898 एडी की कहानी
बता दें कि नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म में कल्कि की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के ऊपर है। जो संसार से बुराइयों को मिटाने के लिए आते हैं। फिल्म में महाभारत के युद्ध को भी दिखाया जाता है। जहां भगवान कृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। जो 5 महीने की प्रेग्नेंट सुमति (दीपिका पादुकोण) को कैद कर लेता है। जिससे उसे कॉम्पलेस में ऐशों- आराम की जिंदगी काटने को मिले, लेकिन कभी अश्वत्थामा का आगमन होता है। यह पूरी फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को जानने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X