..................... Kalki 2998 AD Box Office Collection Day 3: Prabhas's film 'Kalki 2898 AD' 3nd day earned 200 crore - Hindi Filmibeat

Kalki 2898 AD BOC Day 3: 'कल्कि 2898 एडी' ने मचाई धूम, तीसरे दिन 200 करोड़ के पार गई कमाई

Kalki 2998 AD BOC Day 3

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3: अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास जैसे नामी और बड़े स्टार्स ने मिलकर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म में काम किया है। फिल्म में साउथ सितारों के साथ ही बॉलीवुड की हस्तियों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। जिसका रिजल्ट यह है कि फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को आज तीन दिन हो चुके हैं और तीसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है।

तीसरे दिन फिल्म ने किया तगड़ा बिजनेस
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के पहले दिन का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने देशभर में 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 57.6 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 67.1 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 220 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर लिया है।

जानें क्या है फिल्म की कहानी
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के बारे में बताएं तो'येवड़े सुब्रमण्यम' और 'महानती' के बाद कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन की तीसरी बड़ी फिल्म है। बता दें कि कल्कि की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो संसार में चल रहीं बुराइयों को खत्म करने के लिए आते हैं। इस घटनाक्रम में महाभारत के युद्ध को भी दिखाया जाता है। जहां भगवान कृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। जो 5 महीने की प्रेग्नेंट सुमति (दीपिका पादुकोण) को कैद कर लेता है। जिससे उसे कॉम्पलेस में ऐशों- आराम की जिंदगी काटने को मिले, लेकिन कभी अश्वत्थामा का आगमन होता है। यह पूरी फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को जानने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X