Kalki 2898 AD Box Office Day 1- पहले दिन ही टूट गया जवान का रिकॉर्ड, प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास!

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर धूम है और इसने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस हिला डाला है। खबरें हैं कि फिल्म ने जवान के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कल्कि 2898 एडी को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है और ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म को टक्कर दे सकती है। प्रभास के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन नजर आए हैं।
कल्कि 2898 AD ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की थी। Sacnilk.com के अनुसार, डायस्टोपियन साइंस-फाई तमाशा ने अब अपने शुरुआती दिन में 95 करोड़ का कलेक्शन किया है, इसके बाद कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान अब पीछे हो गई है।
किस भाषा में कितनी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये सिर्फ शुरुआती अनुमान हैं। बाकी पूरे आंकड़े दोपहर तक सामने आएंगे। कल्कि 2898 AD ने सभी भाषाओं में अपने पहले दिन भारत में 95 करोड़ रुपये की कमाई की। तेलुगु में 64.5 करोड़, तमिल में 4 करोड़, हिंदी में 24 करोड़ और मलयालम में 2.2 करोड़ की कमाई की। इससे इतना तय माना जा रहा है कि प्रभास बॉक्स ऑफिस पर फिर से एक नया अध्याय लिखने वाले हैं। कल्कि का कुल बजट 600 करोड़ रुपए है। जवान ने अपने पहले दिन 65.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
लोगों पसंद आ रही है फिल्म
प्रभास की फिल्म लोगों को खूब भा रही है। जिस तरह से इस फिल्म के सीन्स फिल्माए गए हैं वो इंडियन सिनेमा के लिए काफी ज्यादा शानदार हैं। कल्कि 2898 एडी में भैरव नामक एक इनामी शिकारी की कहानी है, जिसकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा कॉम्प्लेक्स में अपने लिए जीवन बनाना है। लोग फिल्म देखने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications