Kalki 2898 AD BOC Day 9- दूसरे सप्ताह में कमाई पर लगा ब्रेक, लेकिन 9वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन!

कल्कि 2898 AD के साथ प्रभास ने एक नया बेंचमार्क सभी सितारों के लिए सेट कर दिया है। 9वें दिन भी इस फिल्म की दहाड़ जारी है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कमाई की है और अब तक वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ की कमाई कर चुकी है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
27 जून को छह भाषाओं में रिलीज होने वाली इस हाई बजट फिल्म की रिव्यू कुछ खास नहीं आए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म शायद ही अपना बजट निकाल पाएगी। लेकिन फिल्म ने गुरुवार को फिल्म ने दुनिया भर की सभी भाषाओं में कलेक्शन के मामले में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
9वें दिन की कमाई
'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में अपने नौ दिनों पूरे कर लिए है और सिर्फ इंडिया की सभी भाषाओं में अब तक 432.1 करोड़ की कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार, 5 जुलाई को इसके कलेक्शन में 22.99 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इसका 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.25 करोड़ हो गया। हालांकि ये लगातार चल रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
रमेश बाला ने एक्स पर एक पोस्ट किया था और उन्होने लिखा, "#Kalki2898AD ने WW बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।" अब देखने ये है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा कब पारल करती है। फिल्म को 600 करोड़ की बड़े बजट पर बनाया गया है। लगातार फ्लॉप होते प्रभास पर मेकर्स दांव खेल रहे हैं और इस बार ये दांव सटीक साबित हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications