..................... Kalki 2898 AD BOC Day 8: Prabhas's film earned a lot, made a bumper collection on the 8th day - Hindi Filmibeat

Kalki 2898 AD BOC Day 8: प्रभास की फिल्म 'Kalki 2898 AD' ने की ताबड़तोड़ कमाई, 8वें दिन किया बंपर कलेक्शन...

Kalki 2898 AD BOC Day 8

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के बेहतरीन तालमेल से बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को धूल चटा दी है। 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को आज 8 दिन हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म ने 8 दिनों में बंपर कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का आठवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए बिना इंतजार किए जानते हैं कि फिल्म ने आठवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये

आठवें दिन इतनी हुई कमाई
फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 22.3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक 414.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 10 वें दिन तक 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।

कल्कि 2898 एडी की कहानी
नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। जो 5 महीने की प्रेग्नेंट सुमति (दीपिका पादुकोण) को कैद कर लेता है। जिसकी मदद के लिए अश्वत्थामा आते हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग आपका दिल जीत लेंगे। बता दें कि फैन्स स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X