Kalki 2898 AD BOC Day 6: 'कल्कि 2898 एडी' ने छठे दिन की बंपर कमाई, 60 करोड़ भी पार नहीं कर पाई चंदू चैंपियन

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 6: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कई नामी और बड़े सितारे देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास,विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली फिल्म में नजर आ रहे हैं। बडें कलाकारों और बेहतरीन डायरेक्शन की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म के छठे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठे दिन इतनी की कमाई
फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 27.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म अभी तक 371 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है।
चंदू चैंपियन नहीं पार कर पाई 60 करोड़ भी
वहीं बात कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की करें तो 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म चंदू चैंपियन ने 19वें दिन बस 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 59.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि Kalki 2998 AD के रिलीज होने के बाद फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है।
बता दें कि चंदू चैंपियन की कहानी एक एथलीट के ऊपर आधारित है। पूरी फिल्म मुरलीकांत पेटकर से इंस्पायर होकर बनाई गई है। इस फिल्म कि कहानी आपको काफी इंस्पायरिंग लगेगी।फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











