Kalki 2898 AD BOC Day 15: 'कल्कि 2898 एडी' बनी सातवीं सबसे बड़ी फिल्म, 15वें दिन घटा कलेक्शन

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 15: कल्कि 2898 एडी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है, पिछले कुछ महीनों से फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन नहीं कर पा रही थीं, लेकिन फिलहाल तो इस फिल्म ने आकर अंधाधुंध कमाई करना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरे हफ्ते में भी जलवा जारी रहा था, लेकिन 15वें दिन का कलेक्शन कम नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी की है कमाई।

इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 22.4 करोड़ रुपये
नवां दिन- 16.7 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 44.35 करोड़ रुपये
बारहवां दिन-10.4 करोड़ रुपये
तेरहवें दिन- 8.8 करोड़ रुपये
चौदहवें दिन- 7.5 करोड़ रुपये

पंद्रहवें दिन का कलेक्शन
15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म के 15 दिन का कलेक्शन बेहद कम रहा है। जी हां, अभी तक फिल्म का इतना कम कलेक्शन नहीं हुआ है। फिल्म ने बृहस्पतिवार को 6.7 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

बनीं सातवीं सबसे बड़ी फिल्म
अभी तक देश और वर्ल्डवाइड में कल्कि 2898 एडी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसीलिए अब तक यह फिल्म सातवें नंबर पर है। बता दें कि पहले नंबर पर है बाहुबली, दूसरे पर केजीएफ चैप्टर 2, तीसरे नंबर पर है RRR, चौथे पर जवान, पांचवें पर एनिमल और छठे पर है पठान।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X