Kalki 2898 AD BOC Day 13: 'Kalki 2898 AD' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 13वें दिन हुई सबसे कम कमाई

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 13: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 जब से रिलीज हुई है तब से ही जमकर नोट छाप रही है। इस फिल्म ने आते ही बाकी सभी फिल्मों को धूल चटा दी है। बता दें कि शुरुआत में फिल्म ने तगड़ी कमाई थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई धीरे-धीरे घटती नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है फिल्म अपनी जगह मजबूत कर पाती, लेकिन उससे पहले ही फिल्म को झटका लग गया है। बता दें कि फिल्म ने 13 वें दिन बेहद कम कलेक्शन किया है। तेरहवें दिन के कलेक्शन को जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी पांच भाषाओं में रिलीज हुई है और यह फिल्म पाचों भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और 13वें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।

इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 22.4 करोड़ रुपये
नवां दिन- 16.7 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन- 44.35 करोड़ रुपये
बारहवां दिन-10.4 करोड़ रुपये

तेरहवें दिन का कलेक्शन
13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 13 दिन बेहद कम कमाई की है। जी हां, अभी तक फिल्म का इतना कम कलेक्शन नहीं हुआ है जितना मंगलवार को रिपोर्ट में दर्ज किया गया है। बता दें कि फिल्म ने मंगलवार को 9 करोड़ रुपये (अनुमानित) का बेहद कम कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

ये फिल्में भी दे रही हैं टक्कर
बता दें कि कल्कि 2898 एडी फिल्म को टक्कर देने के लिए रिलीज हुई है राघव जुयाल की फिल्म किल। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 5 दिनों में 8.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ ही अब फिल्म को टक्कर देने का आ रही है विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज। जी हां, इस फिल्म के गाने और ट्रेलर बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म में विक्की और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: kalki 2898 ad prabhas kill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X