Kalki 2898 AD BOC Day 10: 10वें दिन 'Kalki 2898 AD' ने की ताबड़तोड़ कमाई, दूसरे वीकेंड पर दिखेगा जलवा

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुरुआत से ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी रखा है और बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बना लिया है। चाहें साउथ सिनेमा हो या बॉलीवुड या फिर वर्ल्ड वाइड फिल्म हर तरफ छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अभी भी कमाई लगातार जारी है। चलिए देखते हैं फिल्म का 10वें दिन का रिपोर्ट कार्ड।
इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 22.4 करोड़ रुपये
नवां दिन- 16.7 करोड़ रुपये
दसवें दिन का कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 दुनिया भर में छाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। 10वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 34.45 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 466 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रह है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
जानें क्या है फिल्म की कहानी
कल्कि 2898 एडी 2 की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। जो 5 महीने की प्रेग्नेंट सुमति (दीपिका पादुकोण) को कैद कर लेता है। जिसकी मदद के लिए अश्वत्थामा आते हैं। बड़ी ही खूबसूरती के साथ फिल्म का डायरेक्शन किया गया है। जिसकी वजह से फैन्स और सितारे फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications