Kalki 2898 AD BOC Day 11: वीकेंड पर 'Kalki 2898 AD' का कलेक्शन गया 500 करोड़ के पार, 11वें दिन की बंपर कमाई

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 11: पिछले दिनों कई फिल्में रिलीज हुई थीं। जैसे श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही, चंदू चैंपियन लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में तहलका नहीं मचा पाई। वहीं नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसने आते ही बंपर कमाई चालू कर दिया है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। फिल्म का 11वें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
इस दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई
पहला दिन- 95.3 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 57.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 64.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 88.2 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
छठा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
सातवां दिन-22.25 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 22.4 करोड़ रुपये
नवां दिन- 16.7 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 34.15 करोड़ रुपये
ग्यारहवें दिन का कलेक्शन
फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 11 वें दिन यानी की वीकेंड पर 41.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस वीकेंड के कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने आखिरकार 500 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
जानें फिल्म के बारे में
कल्कि 2898 एडी 2 की कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में प्रभास बाउंटी हंटर (भैरव) के किरदार में हैं। दीपिका पादुकोण सुमति के किरदार में नजर आ रही हैं और वहीं कमल हासन विलेन की भूमिका में दिख रहे हैं। जिनके बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications