'कलंक' BOX OFFICE: धमाकेदार ओपनिंग, लेकिन 9 दिनों में हिट हो पाएगी फिल्म?
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। खासकर फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और सिनेमाघर जाने वाले दर्शकों से एवरेज प्रतिक्रिया मिली है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग देगी। लेकिन फिल्म के पास कमाने के लिए सिर्फ 9 दिनों का समय है। जी हां, 26 अप्रैल को भारत में हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडमेग रिलीज होने वाली है.. जिसका भारत में अत्यधिक क्रेज है। एवेंजर्स की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2018 में रिलीज 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने भारत में 222 करोड़ की कमाई कर ली थी।

लेकिन कलंक के लिए खास बात है कि फिल्म 17 अप्रैल यानि की बुधवार को रिलीज हो रही है। फिल्म को 5 दिनों लंबा ओपनिंग वीकेंड मिल रहा है। वहीं, 17 अप्रैल को जहां महावीर जयंती की छुट्टियां रहेंगी, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे है।
जाहिर है फिल्म को इन छुट्टियां का काफी फायदा मिलेगा। चूंकि फिल्म में कई सुपरस्टार्स हैं, कोई शक नहीं कि कलंक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देगी। 5 दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ तक का कलेक्शन दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications