कलंक BOX OFFICE: एक हफ्ता पूरा- और बन गई करण जौहर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म
करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है और महज 73 करोड़ के लगभग की कमाई कर पाई है। 150 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री नहीं ले पाई। खास बात है कि यह धर्मा प्रोडक्शन की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया है। लोगों को ना फिल्म की कहानी पसंद आई, ना सितारों का अभिनय।

ढ़ीला निर्देशन और बोरियत भरी कहानी की वजह से फिल्म को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ मिले.. जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। सोलो रिलीज के बावजूद फिल्म दर्शकों को थियेटर तक नहीं ला पाई। खास बात है कि अगले हफ्ते ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' रिलीज होने वाली है। जाहिर है एवेंजर्स के आते ही कलंक पूरी तरह से थियेटरों से आउट होने वाली है क्योंकि एवेंजर्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
यहां जानें हाल फिलहाल में फ्लॉप हुई बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











