BOX OFFICE: औंधे मुंह गिरी करण जौहर की 'कलंक'- वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म

करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म 6 दिनों मे 70 करोड़ तक पहुंच पाई है, जबकि शुक्रवार को एवेंजर्स की रिलीज के साथ ही फिल्म का सफर खत्म माना जा सकता है। अफसोस की बात है कि कलंक के साथ ही वरुण धवन का रिकॉर्ड टूट चुका है और यह वरुण की पहली बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हो चुकी है।

वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर यह फिल्म 5 दिनों के लंबे वीकेंड में 66 करोड़ तक ही पहुंच पाई, जबकि फिल्म से 100 करोड़ तक की उम्मीद की गई थी।

Kalank

ढ़ीला निर्देशन और बोरियत भरी कहानी की वजह से फिल्म को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ मिले.. जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। सोलो रिलीज के बावजूद फिल्म दर्शकों को थियेटर तक नहीं ला पाई। खास बात है कि अगले हफ्ते ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' रिलीज होने वाली है। जाहिर है एवेंजर्स के आते ही कलंक पूरी तरह से थियेटरों से आउट होने वाली है क्योंकि एवेंजर्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X