'कलंक' DAY 3 बॉक्स ऑफिस: फिल्म को छुट्टियां का मिला फायदा, जानें 3 दिनों का कलेक्शन
वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म कलंक को भले ही काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन फिल्म के छुट्टियों का काफी फायदा मिल रहा है। निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद तीन दिनों में फिल्म ने 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ के लगभग कमाई की है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन उसके बाद का सफर फिल्म के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। खास बात है कि अगले हफ्ते ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' रिलीज होने वाली है। जाहिर है एवेंजर्स के आते ही कलंक पूरी तरह से थियेटरों से आउट होने वाली है क्योंकि एवेंजर्स की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

कलंक भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म को लगभग 1300 स्क्रीन मिली है। कलंक ने इंटरनेशनल मार्केट में अच्छी कमाई की है। फिल्म ने दो दिनों में 12 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। खासकर यूएसए औक कनाडा में फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











